कोटवा इफको बाजार मे यूरिया खाद के लिए उमड़ी किसानों भीड़।

यूरिया खाद के लिए कतार में खड़े किसान

इफको बाजार में यूरिया के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस बुलानी पड़ी
तस्वीर।

कोटवा इफको बाजार मे यूरिया खाद के लिए लाइन में खड़े किसान।


कोटवा, थाना क्षेत्र के कोटवा इफको बाजार में सोमवार एक हजार बोरी यूरिया की खेप पहुचते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी।बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन को बुलानी पड़ी। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान इफको बाजार में यूरिया के लिए पहुंचे थे। जहा अफरातफरी का माहौल था। स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यूरिया का वितरण कराया। यूरिया वितरण के दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी लाइन में खड़ी दिखी। इफको बाजार के सहायक सेल्स मैनेजर राजकुमार पाठक ने बताया कि पूरे पारदर्शिता के साथ निर्धारित मूल्य पर यूरिया का वितरण किया जा रहा है। प्रबंधक का कहना था की एक ही पॉस मशीन एक्टिव रहने के कारण अधिक समय लग रहा है । वितरण में दो पॉस मशीन होता तो सुविधा से लोगो को यूरिया मिल जाता जिससे भीड़ को नियंत्रित करने में आसानी होती।