Tag Archives: Purbi Champaran

प्रशासनिक वाहनों की क्यू नहीं होती जांच, क्या जांच के दायरे में नहीं आते सरकारी वाहन आमजनों ने उठाए सवाल?

बिहार/पूर्वी चम्पारण/मोतिहारी: शहर में वाहन चालकों के बीच भय का माहौल बना हुआ है, जहां पुलिस द्वारा किसी भी समय सड़क पर रोककर चालान काटा जा सकता है। यदि आप अपने वाहन से सड़क पर चल रहे हैं, तो फिटनेस, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत सभी दस्तावेज पूरे होने चाहिए, अन्यथा किसी भी मोड़ पर आपको रोका जा सकता है और चालान भरना पड़ेगा।

हालांकि, आमजनों की गलती या खामी के कारण चालान कटने पर किसी को शिकायत नहीं है, लेकिन एक सवाल उठ रहे है—क्यों केवल आम जनता का ही चालान काटा जा रहे हैं? प्रशासनिक वाहन क्या जांच के दायरे में क्यों नहीं आते? क्या बिहार सरकार प्रशासन की वाहन जांच के दायरे से बाहर है?

कोटवा अंचलाधिकारी द्वारा उपयोग में लाई जा रही वाहन (BR 05 – 6405) का इंश्योरेंस वर्ष 2013 में समाप्त हो चुका है, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी (BR 05P-2512) का रिकॉर्ड ही परिवहन विभाग के पोर्टल पर मौजूद नहीं है। यदि जिले के सभी प्रशासनिक वाहनों की जांच की जाए, तो कई ऐसे वाहन मिलेंगे जो नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना परिसर में मौजूद वाहनों की स्थिति भी चिंताजनक है। पुलिस मित्र ने बताया कि रात की गश्त के दौरान खराब हालत वाले वाहनों के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद, ड्यूटी निभानी ही पड़ती है।

आमजन का एक और सवाल है—क्या बिहार सरकार के पास इन समस्याओं को ठीक करने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है? अगर है, तो इन वाहनों की मरम्मत या बदलाव में देरी क्यों हो रही है?

वाच वीडियो।

लाइन होटल से पुलिस ने लोहे की पाइप लदे ट्रक से 715 बोतल विदेशी शराब को को किया जप्त

https://localpublicnewse.blogspot.com/2024/02/715.html

लाइन होटल से पुलिस ने लोहे के पाइप लदे ट्रक से 715 बोतल विदेशी शराब किया बरामद


चालक समेत दो गिरफ्तार पुलिस कर रही जांच


कोटवा, पूच(लोकल पब्लिक न्यूज़):थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर बेलवा माधो गांव के समीप न्यू मोगा ढाबा लाइन होटल से पुलिस ने छापामार कर लोहा के पाइप लदे ट्रक में बोरे में रखे 715 बोतल में रखे 535 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ा और चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।उत्पाद पुलिस को इस आशय की सूचना मिली थी।सूचना पर उत्पाद पुलिस और कोटवा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में यह सफलता हासिल की ।गिरफ्तार चालक जितेंद्र सिंह पिता सतनाम सिंह सामना पटियाला पंजाब का बताया गया है वही उपचालक लभप्रीत सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह फतेहगढ़ पटियाला पंजाब का रहने वाला है।थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया कि ट्रक और शराब को जब्त ट्रक मालिक, चालक और उपचालक सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक उपचालक को जेल भेज दिया गया है।

ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा।




कलश यात्रा में 1001 कन्याएं हुई सामिल


कोटवा:(लोकल पब्लिक न्यूज़)।प्रखंड अंतर्गत जसौली पंचायत के राजापुर मठिया माई स्थान से शनिवार को श्री श्री ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा ग्राम देवी स्थान से निकली जिसमे 1001 कन्याएं माथे पर कलश लिए माता का जयकारा लगाते जालबोझी के लिए प्रस्थान किया।शोभा यात्रा मंदिर से चल कर कई गावों का भ्रमण करते मठिया चौक पहुंची जहां श्रद्धालुओं द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।शोभा यात्रा वहा से प्रस्थान कर दिपयु चौक से मुड़कर तिरहुत मेन कनाल प्राऊ दास के मठ के समीप पहुंचा। जहां यजमान वरीय अधिवक्ता सत्यनारायण गिरी के साथ आचार्य संजय पांडे,अनिल मिश्र,पुनेश्वर तिवारी द्वारा वैदिक उच्चारण के साथ जलबोझी कराया गया।जलबोझी के बाद शोभा यात्रा गावों का भ्रमण करते हुए पुनः ग्राम देवी मंदिर पहुंचा।शोभा यात्रा में गाजे बाजे ,हाथी, ऊंट,घोड़े,रथ सहित कई बड़ी छोटी गाडियां सामिल हुई।पूजा समिति सदस्य शिक्षक रामप्रवेश पासवान, लालबिहारी पंडित,शशिकांत गिरी ने बताया कि यह पांच दिवसीय यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा,दूसरे दिन से लेकर चौथे दिन तक देवी पाठ एवम पांचवे दिन देवी का प्राण प्रतिष्ठा और रात्रि में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।शोभा यात्रा में सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस एसआई हरेश शर्मा के नेतृत्व में तैनात दिखी।मौके पर पूजा समिति सदस्य सुभाष चंद्र गिरी,रामलाल पासवान,नागेंद्र गिरी, बृज किशोर पंडित, लालबिहारी पंडित,जयचंद्र ठाकुर,सुरेश प्रसाद कुशवाहा,नवल किशोर गिरी,अवधेश गिरि,बसंत पंडित,जेडीयू नेता संजय सिंह,श्यामबाबू प्रसाद सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल थे।

सरस्वती पूजा की लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

कोटवा थाना परिसर में बैठे जन प्रतिनिधी वो अन्य

सरस्वती पूजा की लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
https://fb.watch/q7cNNJ1VBD/?mibextid=2JQ9oc
डीजे बजाने पर पूर्व प्रतिबंध

पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

कोटवा:आगामी सरस्वती पूजा को लेकर कोटवा थाना परिसर में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमे थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धजीवी, पत्रकार शामिल हुए।थानाध्यक्ष ने बैठक उपस्थित लोगों से थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हो रहे पूजा पंडालो की जानकारी ली , थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा पंडालो में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा ,पूजा करने वाले भक्तों को आवेदन के माध्यम से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा ,आवेदन में मूर्ति विसर्जन वाले समय और जगह की जानकारी देनी होगी ,थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि 14 फरवरी के पूजा के बाद 16 फरवरी को संध्या तक मूर्ति विसर्जन कर लेना होगा ,नही तो 16 फरवरी बाद किसी प्रकार की उपद्रव होने वहां के पूजा समिति अध्यक्ष की सारी जबाबदेही होगी प।बैठक पहुचे गण्यमान लोगो के अनुरोध पर थानाध्यक्ष ने पूजा के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही ।मौके पर मुखिया पप्पू यादव,मुखलाल राम,भजपा नेता रामायण सिंह,सत्यदेव प्रसाद,कुमार केशवम, कल्लीमुलाह उर्फ लाल बाबू,उमाकांत सिंह,जगन महतो,प्रभु यादव,मनोज तिवारी,जितेंद्र साह, सतेंद्र प्रसाद यादव,अरविंद यादव,कृष्णा बैठा,राइस आजम,शेख मुन्ना,भारत राय,राजन दुबे,अमेरिका राम,बशिष्ठ हाजरा ,लखिन्द्र यादव,नारायण प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

विभिन्न कांडो में जप्त देशी व विदेशी शराब का किया गया विनष्टीकरण।

शराब विनष्ट करते अधिकारी

विभिन्न कांडो में जप्त देशी व विदेशी शराब का किया गया विनष्टीकरण।


थाना परिसर में सीओ और थानाध्यक्ष ने मौजूदगी में जप्त शराब को किया गया विनष्ट

कोटवा:थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडो में जप्त देशी व विदेशी शराब का कोटवा थाना परिसर में वरीय उप समाहर्ता सह सीओ यशवंत कुमार और थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के मौजूदगी में विनष्टीकरण किया गया।थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि कांड संख्या 216/23,268/23,129/23 में 49 लीटर देशी चुलाई और कांड संख्या 70/23 में 40 लीटर विदेशी शराब का थाना परिसर में गढ्ढा खोदकर विनष्ट किया गया। मौके पर कई पुलिस बल मौजूद थे।


बीडीओ ने ग्रहण किया पदभार।


कोटवा : स्थानीय प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के पद पर सरीना आजाद ने एक बार फिर से योगदान दिया है। इससे पूर्व भी वह कोटवा की बीडीओ थीं। बताया गया है कि 11 सितंबर को वरीय उप समहर्ता यशवंत कुमार ने प्रशिक्षण लेने हेतु कोटवा बीडीओ व सीओ का पदभार ग्रहण किया था। इस सम्बंध में जारी उच्चस्तरीय आदेश के आलोक में 9 दिन बाद फिर से कोटवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर सरीना आजाद ने योगदान दिया है। इस बाबत श्री मति आजाद ने बताया है कि 11 सितंबर को उप समहर्ता यशवंत कुमार प्रशिक्षण के लिए कोटवा में बीडीओ व सीओ का प्रभार ग्रहण किये थे। हालांकि श्री कुमार का प्रशिक्षण जारी रहेगा , फिलवक्त वे अंचलाधिकारी के कार्यो को निष्पादित करने में लगे हैं।

पुलिया छापेमारी में 750 लीटर विदेशी शराब समेत पिकअप जप्त, छह धंधेबाज धाराएं।

जप्त किए गए शराब।

https://localpublicnewse.blogspot.com/2023/07/750.html

पुलिस छापेमारी में 750 लीटर विदेशी शराब समेत पिकअप जब्त,छह धंधेबाज धराये।



कोटवा: पुलिस ने मध्य निषेध विभाग की सूचना पर छापेमारी कर एक पिकअप पर लदे 81 कार्टून में रखे 750 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है।पुलिस ने राजापुर नहर के पास से एक पिकअप को रोका और उसकी जांच की।जांच के दौरान पिकअप में चोकर लगा था। परंतु उसके नीचे विदेश शराब की कार्टून दिखा।पुलिस ने चोकर और शराब लड़े कार्टून और छह धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने एक काले रंग की आल्टो कर भी जब्त किया है।गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।उक्त शराब यूपी के कुशीनगर से लाया जा रहा था।जिसे भोपतपुर बझिया में ले जाया जा रहा था।जब्त शराब यूपी निर्मित है।थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करों से पूछताछ की जा रही है।मालूम हो की इधर शराब तस्करों का कोटवा एवं भोपतपुर ओपी थानाक्षेत्र का सेफ जोन बना हुआ है।जहां धरल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है।

जप्त किए गए शराब।

पूर्वी चम्पारण: सरोतर में ICICI बैंक से 18.71लाख की बड़ी लूट।

सरोतर icici की शाखा

सरोतर में असीसीआइसीआई बैंक से 18 . 71 लाख की बड़ी लूट।

एसपी कंतेश कुमार मिश्र घटना का निरीक्षण करते हुए।



दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत।

निरीक्षण करते हुए, एसपी कंतेश कुमार मिश्र।



मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोतर गाव में स्थित आईसीआईसीआई बैंक से दिनदहाड़े 4 अज्ञात बाइक सवार अपराधियो ने लगभग 18 . 71 लाख रुपये लूट लिए है। जानकारी के मुताबिक दो अपाची बाइक पर सवार चार अपराधियों द्वारा दिन के करीब 2:30 बजे बक में घुसकर बैंक स्टाफ व कस्टमर को असर्म्स के दम पर बंधक बनाते हुये लूट की घटना की गई। जहा से सभी अपराधी लूट के वाद फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए भाग निकले। मौके ओर पहुचे एसपी कान्तेश कुमार मिश्र , एएसपी राज , डीएसपी चकिया सतेंद्र कुमार सिंह सहित साइबर सेल की टीम पहुच कर घटना की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाला और कस्टमर व बैंक स्टाफ से पूछताछ की। वही बैंक में कैश जमा करने आए डीजी राजा हाईवे सर्विसेज पेट्रोल पंप के दो कर्मियों से 9 लाख बैंक काउंटर पर ब्रांच मैनेजर को सुपुर्द करने के दौरान ही अपराधियो ने लूट लिया। इसकी भी जांच पुलिस कर रही है। अलबत्ता इस मामले में एसपी ने कुल 18 . 71 लाख की लूट होने की पुष्टि की है।

मोतिहारी से प्रभात रंजन की रिपोर्ट।