Category Archives: मारपीट

सरस्वती पूजा की लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

कोटवा थाना परिसर में बैठे जन प्रतिनिधी वो अन्य

सरस्वती पूजा की लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
https://fb.watch/q7cNNJ1VBD/?mibextid=2JQ9oc
डीजे बजाने पर पूर्व प्रतिबंध

पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

कोटवा:आगामी सरस्वती पूजा को लेकर कोटवा थाना परिसर में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमे थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धजीवी, पत्रकार शामिल हुए।थानाध्यक्ष ने बैठक उपस्थित लोगों से थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हो रहे पूजा पंडालो की जानकारी ली , थाना अध्यक्ष ने कहा कि पूजा पंडालो में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा ,पूजा करने वाले भक्तों को आवेदन के माध्यम से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा ,आवेदन में मूर्ति विसर्जन वाले समय और जगह की जानकारी देनी होगी ,थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि 14 फरवरी के पूजा के बाद 16 फरवरी को संध्या तक मूर्ति विसर्जन कर लेना होगा ,नही तो 16 फरवरी बाद किसी प्रकार की उपद्रव होने वहां के पूजा समिति अध्यक्ष की सारी जबाबदेही होगी प।बैठक पहुचे गण्यमान लोगो के अनुरोध पर थानाध्यक्ष ने पूजा के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाने की बात कही ।मौके पर मुखिया पप्पू यादव,मुखलाल राम,भजपा नेता रामायण सिंह,सत्यदेव प्रसाद,कुमार केशवम, कल्लीमुलाह उर्फ लाल बाबू,उमाकांत सिंह,जगन महतो,प्रभु यादव,मनोज तिवारी,जितेंद्र साह, सतेंद्र प्रसाद यादव,अरविंद यादव,कृष्णा बैठा,राइस आजम,शेख मुन्ना,भारत राय,राजन दुबे,अमेरिका राम,बशिष्ठ हाजरा ,लखिन्द्र यादव,नारायण प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

तुरकौलिया थाने पर प्रमुख पति की दबंगई , पुलिस का एक्शन गए जेल।

पुलीस के गिरफ्त में

तुरकौलिया थाने पर प्रमुख पति की दबंगई , पुलिस का एक्शन गए जेल।

पूर्वी चम्पारण तुरकौलिया:
सत्ता के हनक व शराब के नशे में चूर प्रमुख पति आये पुलिस के लपेटे में , भेजा गया जेल। दरअसल यह वाकया तुरकौलिया थाने का है , जहा शराब के केश में पैरवी नही सुनने पर बौराये स्थानीय प्रखण्ड के प्रमुख पति सीधे थाने पहुँचे और वहां लगे रोब गाँठने।

अब तक जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक शराब जब्ती के बाद उक्त मामले में नेम्ड एफआईआर दर्ज नही करने को लेकर प्रमुख पति ने पुलिस पर दबाव बनाया। इस मामले में एसएचओ ने सीधे तौर पर कह दिया कि इस तरह के मामलों में कोई पैरवी नही। बस इतना सुनना था कि मुन्नीलाल यादव अपने कुछ सहयोगी के साथ स्कोर्पियो से थाने पर आ धमके और वहां मौजूद सिपाहियों से दुर्व्यवहार करने लगे।

एसएचओ ने तत्काल एक्शन लिया और भादवि की धारा 353 , 322 के अलावे उत्पाद का धारा 45 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ऐसे में इलाके में चर्चा है कि तुरकौलिया के प्रमुख पति की दबंगई उन्हें भारी पड़ गई।

पूर्वी चम्पारण कोटवा के जसौली में बिजली कर्मी से नोक झोंक मारपीट।

डिस्कोनेक्शन करते हुए बिजली कर्मी

पूर्वी चम्पारण कोटवा के जसौली में बिजली कर्मी और ग्रामीण के बीच बिजली बिल को लेकर नोक झोंक हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण बिजली बिल को लेकर आपत्ति जताई है।
वही बिजली कर्मी विभागीय आदेशानुसार अपना काम करने पहुंचे थे।
डिस्कोनेक्शन करने पहुंचे बिजली कर्मी से ग्रामीणों ने बिल संबंधित शिकायत बताई और लाइन काटने से मना किया।
इसी बीच बिजली कर्मी और ग्रामीण में नोक झोंक हो गई।
गांव की महिलाए भी भी बिजली बिल को लेकर आपत्ति जताई। और सुधार की मांग की।

अर्जुन कुमार राय कोटवा पूर्वी चम्पारण।